कोटद्वार। उत्तराखंड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यूकेडी (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष नेगी ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
उन्होंने बताया कि कोटद्वार सीट से रोहित डंडरियाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कहा कि गठबंधन में स्वाभिमान मोर्चा समेत करीब 26 सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठन शामिल हैं। सभी के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। यूडीए क्षेत्रीय शक्तियों का गठबंधन है जो भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में उभरेगा। दल के कार्यकारी अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जंगली जानवरों के हमले प्रदेश की प्रमुख समस्याएं हैं। यूडीए को मौका मिला तो सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्रीय अध्यक्ष बलवेंद्र सिंह, समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चेतन नेगी एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष नीरज आदि मौजूद रहे। संवाद