फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झूला पुल की सुरक्षा जालियां क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
खिणीखाल ब्लाक के अंतर्गत मंदाल नदी पर बना खदरासी झूला पुल हुआ खस्ताहाल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लाक के दर्जनों सीमांत गांवों की दो लाइफ लाइनें खदरासी और किरगिट चिल्लाऊं सेरा झूलापुल खस्ताहालत में हैं। देखरेख के अभाव में दोनों झूला पुलों की सुरक्षा जालियां और फर्श क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने कहा कि इन पुलों की हालत दयनीय है। पुल खस्ताहाल होने के कारण लोगों को मंदाल और काली नदी में उतरकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत को पत्र लिखकर झूला पुलों का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की। जिला पंचायत पौड़ी के अपर मुख्य अधिकारी कबूल चंद का कहना है कि खदरासी और किरगिट चिल्लाऊं सेरा झूला पुलों के खस्ताहाल होने की सूचना नहीं है। झूूला पुलों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद मरम्मत व नव निर्माण के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें