उसके साथ ही उसके भाई को भी संक्रमण हो गया। वे कालागढ़ में डॉक्टर के पास अपना स्वास्थ्य दिखाने के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने उनमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण देखते ही इसकी सूचना बेस अस्पताल को दी। इसके बाद दोनों लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी कलालघाटी लाया गया, जहां उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
इससे पूर्व स्पेन से दुगड्डा पहुंचा युवक बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. वीसी काला ने बताया कि कालागढ़ में दो लोगों पर कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिले हैं। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में कलालघाटी में रखा गया है। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।