फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दो छात्र ऑल इंडिया अंतर विवि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

Sun, 11 Jan 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज के दो छात्र आशिफ अली व दीपांशु का चयन ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी तक राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू में होगी।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल ने बताया कि आशिफ अली का चयन 800 मीटर दौड़ व दीपांशु का चयन 100 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने छात्रों के चयन पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस सत्र में महाविद्यालय से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्राचार्य ने कहा कि यह कॉलेज और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इसका श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, डॉ. संदीप किमोठी और क्रीड़ा समिति के सदस्यों को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें