फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हत्या की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

Tue, 04 Aug 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।
काशीरामपुर तल्ला निवासी इंदु पत्नी सुनील कुमार ने एक अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनका 22 वर्षीय पुत्र राहुल लकड़ी पड़ाव स्थित सिद्धबली पब्लिक स्कूल के समीप लगे मेले में गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मयंक व प्रवीण जो सगे भाई थे उनसे कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने राहुल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसके गले, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक शोएब अली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें