फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी डीएस कुंवर ने कौड़िया चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। इस आशय के आदेश पौड़ी से कोटद्वार कोतवाली को प्राप्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की मुख्य शाखा में सेंधमारी और चोरी का आरोपी घटना के बाद बड़े आराम से कौड़िया चेक पोस्ट पार कर गया। इस दौरान उसकी बाइक पर चोरी की गई दो बंदूकें भी बंधी हुई थीं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में गत 15/16 सितंबर की रात को विंडो एसी तोड़कर बैंक के अंदर घुसकर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास और चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने गत 25 सितंबर को खुलासा किया था। चोरी के इस मामले में यूपी के बिजनौर जिले के ग्राम सफियाबाद मंडावली निवासी विकुल राठी (31) पुत्र नरेंद्र सिंह को पुलिस ने जाफराबाद के पास से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दोनों बंदूकें और अन्य औजार बरामद किया था। जांच में यह बात सामने आई कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच आराम से बाइक पर सवार होकर कौड़िया चेक पोस्ट पार कर गया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाइक पर चोरी की गई दो बंदूकें भी बांध रखी थीं, जिस ओर कौड़िया चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान नहीं गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि कौड़िया चेक पोस्ट अंतरराज्यीय सीमा का संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पर पूरी रात चेकिंग के निर्देश हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला घटना के दिन लापरवाही का है। उस दिन कौड़िया चेक पोस्ट पर सिपाही टीकम सिंह और प्रकाश खनेड़ा की चेकिंग ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें