शनिवार शाम कौड़िया के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे तेलीपाड़ा निवासी मातवर सिंह (68) अपनी बाइक से बजार से कौडिया की ओर जा रहा था, तभी उसकी भिड़ंत विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार काशीरामपुर निवासी पंकज सिंह (18) से हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मातवर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।