फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: द्वारीखाल ब्लॉक में भालू के हमले में दो लोग घायल, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। द्वारीखाल ब्लॉक के अलग अलग गांवों में भालू के हमले की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए हैं। क्षेत्र में भालू की दहशत बढ़ गई है। द्वारीखाल के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गढ़ीगांव धौड़ में शुक्रवार रात लखन सिंह (35) पुत्र शेर सिंह शौच के लिए आंगन में स्थित शौचालय में जा रहे थे, तभी पेड़ पर बैठे एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथों में जख्म हो गए हैं। ग्रामीण मनमोहन सिंह ने बताया कि हमले के वक्त उनके दो कुत्ते भालू पर झपट पडे़ , जिससे लखन की जान बच गई। परिजनों ने रात को ही घायल को चमोलीसैंण हंस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।उधर, पट्टी पटवारी लंगूर पल्ला पुष्कर सिंह ने बताया कि सतपुली तहसील के अंतर्गत हनुमान गढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो भालुओं ने मंदिर के पुजारी दिगंबर निवासी ग्राम लंगूरी पर हमला कर दिया। घटना के वक्त पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। घायल पुजारी ने चीख-पुकार मचाकर खुद को भालू से बचाया। भालू घायल पुजारी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुजारी को उपचार के लिए सतपुली चिकित्सालय ले जाया गया है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें