फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेपाल के श्रमिक समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नेपाल के एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, शहर के गाड़ीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लैंसडौन क्षेत्र में नेपाल के कई श्रमिक अलग-अलग जगहों पर मजदूरी कर आजीविका कमाते हैं। लैंसडौन के पालकोट क्षेत्र में रह रहे नेपाल के एक श्रमिक की मौत होने पर उसका शव बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। शव लेकर आए साथी श्रमिक केसर ने बताया कि मृतक विनोद सुनार (25), निवासी ठूलोजात्री, नगरपालिका भेरीगंगा, जिला सुर्खेत, नेपाल था। वह कुछ अस्वस्थ था, तो अन्य साथी श्रमिक उसे कमरे पर छोड़कर अपने-अपने काम पर चले गए थे। वे वापस लौटे, तो विनोद अचेत अवस्था में पड़ा था। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने श्रमिक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया।

वहीं, सोमवार सुबह पुलिस को कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में काशीरामपुर तल्ला मार्ग पर एक खोखे में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार करीब 50 वर्षीय व्यक्ति हल्के सुरमई रंग की टीशर्ट और काई रंग का लोअर पहने हुए था। पहचान के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें