फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस से अभद्रता में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 22 अक्तूबर की रात देवरामपुर में पुलिस टीम के साथ अभद्रता व सरकारी काम में बाधा डालने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक 10 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस की ओर से इस मामले में 22 नामजद और 10-15 अज्ञात महिला, पुरुषों के खिलाफ बीएनएस व उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में 10 महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में रोहित निवासी देवरामपुर तल्ला व रुद्राक्ष निवासी तल्ला मोटाढांक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें