कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमाड़ा में बस्ता रहित दिवस पर नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया और निबंध में इशांत प्रथम रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने नशा मुक्ति से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया, शिवांगी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में सानिया, शिवांगी, सक्षम रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में इशांत, अंजलि ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन सिंह नेगी, सहायक अध्यापक अतुल कुमार, योग शिक्षिका शांति रावत, एसएससी अध्यक्ष बबीता कंडारी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।