फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस, एएनटीएफ एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मालन पुल से दो नशा तस्करों को एक किलोग्राम चरस के साथ दबोच लिया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी मनोज ठाकुर ने कहा कि सोमवार को कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ एवं सीआईयू की संयुक्त टीम की ओर से लगातार थाना क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। टीम ने मालन पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और संदेह होने पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान शहनवाज उर्फ शानू निवासी कोटद्वार के कब्जे से 876 ग्राम और मोहम्मद फईम निवासी नजीबाबाद यूपी के कब्जे से 176 ग्राम कुल 1.052 किग्रा. चरस बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें