फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो कैडेट सम्मानित

Tue, 23 May 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केबी केशब ने पौड़ी स्थित 4 यूके कंपनी एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रिगेडियर ने विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट दीपिका बुटोला व हवलदार हुकम सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण से पूर्व एनसीसी कैडेटों ने कमांडर ब्रिगेडियर केबी केशब को गार्ड ऑफ आनर दिया। इस मौके पर कैडेट दीपिका बुटोला व हवलदार हुकम सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केबी केशब ने कहा कि एनसीसी एकता और अनुशासन के साथ ही सेवा का परिचायक है, इसलिए एनसीसी से अधिक से अधिक बच्चों को जुड़ना चाहिए। कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में एनसीसी अपना विशेष योगदान निभा रही है। ब्रिगेडियर केशब ने कहा कि जंगलों में लगी आग को बुझाने व जंगलों के संरक्षण में एनसीसी अपना योगदान देगी। इसके लिए पहले कैडेटों को प्रशिक्षित कर तैयार किया जाएगा। इस मौके पर कर्नल आशीष दत्त, सूबेदार मेजर बेलम सिंह, महिपाल सिंह रावत, मनोज कुमार, संतोष कुमार, भूपेंद्र सिंह, वीपी डोभाल, सीबी कोटनाला, उत्तम सिंह रावत, अनूपमणि, विवेक राणा, राकेश कठैत व नेहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें