फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि 31 जनवरी को मवाकोट निवासी मनबर सिंह नेगी ने इस संबंध में शिकायत की थी। टीम ने बैंक खातों की डिटेल व अन्य जांच की तो हरियाणा के हिसार से संचालित गैंग के दो सदस्यों भूपेन्द्र व छोटू निवासी हिसार का नाम सामने आया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को एक अप्रैल को हिसार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी आईडी से अलग-अलग बैंकों में करीब 20 से अधिक खाते खुलवाए हैं और फर्जी आईडी पर सिम लेकर खातों से लिंक किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें