फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरकारी विद्यालयों में कराएं पाल्यों का प्रवेश, रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के जीआईसी जयदेवपुर में सरकारी स्कूलों के प्रति घटते रुझान को देखते हुए अध्यापकों और छात्रों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे अपने पाल्यों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराएं।विद्यालय में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य शोबेन्द्र जोशी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रत्येक सरकारी स्कूल में योग्य अध्यापक और सस्ती शिक्षा होने के बावजूद अभिभावकों का रुझान पब्लिक स्कूलों की महंगी शिक्षा की ओर है। पब्लिक स्कूल हर वर्ष विद्यालय की फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं और अभिभावकों पर ड्रेस, किताबों की खरीद को लेकर मनमानी कर रहे हैं। अध्यापकों ने इसके बाद क्षेत्र में प्रवेश रैली निकाल सभी से अपने पाल्यों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में करने की अपील की। विद्यालय में नए प्रवेश बढ़ाने के उद्देश्य से अध्यापक राजीव शर्मा, वीरेंद्र रावत और संजय ध्यानी के नेतृत्व में रैली के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार गीत गाकर, पंप्लेट व पोस्टर बांटे गए। सिगड्डी के जयदेवपुर, गंदरियाखाल, लोकमणिपुर और मंदेवपुर आदि गांवों में घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों में प्रवेश की जानकारी दी। इस अवसर पर गजपाल रावत, दीपक लखेड़ा, सतीश चंद्र, सुनील खंतवाल, दीवान रावत, सुधा शर्मा, कंचन रावत, कल्पेश्वरी बलोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन




.

जीआईसी कोटद्वार: नए बच्चों के स्वागत के लिए बनाए गए प्वाइंट

पहली अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए आए बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए जीआईसी कोटद्वार में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जिसमें बच्चों ने बडे़ उत्साह से अभिभावकों के साथ सेल्फी ली। जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए अलग अलग प्रवेश हेतु शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई थी। अनेक वैकल्पिक विषय होने के कारण बच्चों को अपनी इच्छा के अनुसार विषय लेने की सहूलियत दी गई। शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि बच्चों के लिए उनका पहला दिन यादगार होना ही चाहिए। इस परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने फ्लेक्स बनवाए। इसमें सेल्फी प्वाइंट, फोटो प्वाइंट और अन्य पहलू से जुड़े फोटो प्वाइंट बनाए गए। नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों को तुरंत ही फोटो लेकर उनके अभिभावकों के व्हाट्सएप में भी भेज दी जा रही थी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें