फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी : बालक वर्ग में ग्रीन और बालिका वर्ग में येलो हाउस विजयी

Fri, 26 Dec 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्रैडल पब्लिक स्कूल में जारी वार्षिक खेल सप्ताह के अंतिम दिन ऊंची कूद और रस्साकशी की स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्रबंधक रेणुका गुसाईं, राजीव गुसाईं ने खिलाड़ियों से परिचय कर की। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी पूर्ण क्षमता का परिचय देने और प्रतिस्पर्धात्मक लेकिन स्वस्थ खेल भावना का पालन करने का आह्वान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सीनियर वर्ग में बालिकाओं की ऊंची कूद में लक्षिका, आराध्य एवं कनक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आदर्श रावत, ऋषभ नेगी व आशुतोष बहुखंडी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग की रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले में ग्रीन हाउस विजयी रहा। ब्लू हाउस की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में येलो हाउस विजेता एवं ब्लू हाउस की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में येलो हाउस को हराकर रेड हाउस विजयी रहा। खेल प्रतियोगिता का संचालन इंदु बिष्ट, प्रीति रावत, पूजा रावत, रजनी नेगी, नेहा बिष्ट ने किया। वहीं, निर्णायक की भूमिका में राजेश कुमार, योगेश रावत, प्रीतम नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें