फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली झील : बैराज पर बाईपास बना तो जाम से मिलेगी निजात

Thu, 25 Dec 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग मार्ग के सीधे पौड़ी मार्ग से जुड़ने से बस अड्डे पर यातायात का दबाव होगा कम
विज्ञापन

सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने झील के बैराज के ऊपर बाईपास बनाने का सर्वे व परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह योजना परवान चढ़ी तो नगर क्षेत्र में बस अड्डा, देवप्रयाग मार्ग और पौड़ी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
क्षेत्र में 90 फीसदी खनन देवप्रयाग मार्ग के नीचे नयार नदी में होता है। ऐसे में रोजाना खनन डंपरों की कतार सतपुली बस अड्डा, देवप्रयाग मार्ग और पौड़ी मार्ग पर लगा रहता है जिससे जाम लग जाता है। निर्माणाधीन झील के बैराज पर बाईपास बना तो सतपुली बस अड्डे से पूर्व ही इन डंपरों का आवागमन सीधे पौड़ी मार्ग से शुरू हो जाएगा। झील के बैराज के ऊपर बाईपास बनने से इन वाहनों के अतिरिक्त खनन डंपरों के नगर क्षेत्र में नहीं पहुंचने से सतपुली बस अड्डे, देवप्रयाग मार्ग और पौड़ी मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंत्री ने सतपुली व एकेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। वे पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सतपुली भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवेंद्र पहाड़ी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वेदप्रकाश वर्मा, भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, देवेंद्र भट्ट, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें