फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक से मिला वन निगम कर्मचारी संगठन, मांगों के समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता की। प्रबंध निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष हरदेव रावत के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रबंध निदेशक मोनिष मलिक से उनके कार्यालय में मिला। वार्ता के दौरान प्रबंध निदेशक ने प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक हरिद्वार की ओर से खनन गेटों पर कार्मिकों की आवासीय व्यवस्था के लिए भेजे गए 62 लाख के प्राक्कलन की जानकारी दी। उन्होंने फेब्रिकेटेड हट के बजाय कम लागत एवं टिकाऊ टिन शेड का निर्माण कराने की बात कही। बताया कि लेखा संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को लिखा गया है। स्केलर संवर्ग की भर्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती की मांग पर उन्होंने कहा कि वन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी के आने पर गढ़वाल क्षेत्र में स्थायी क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती की जाएगी। वार्ता में ललित शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री बृजमोहन कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें