फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चालक ने खड़े वाहनों के ऊपर दौड़ाया ट्रक, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने भाबर क्षेत्र के दुर्गापुरी में चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने ट्रक के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर मेें दुर्गापुरी चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को कुचलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ट्रक ने एक बाइक, एक साइकिल, तीन स्कूटी और एक दुकान के बाहर रखा सेनेटरी का सामान कुचल दिया। ट्रक के आगे बाइक फंसने के कारण ट्रक आगे नहीं बढ़ सका नहीं तो कई लोग इस ट्रक के शिकार हो सकते थे। ट्रक के रुकते ही लोगों ने उसको घेर लिया। ट्रक चालक को ट्रक से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि ट्रक चालक जितेंद्र पुत्र शिव सिंह निवासी सुंदरल गांव गूमखाल हाल निवासी दुर्गापुरी और परिचालक देवेंद्र पुत्र गणेश सिंह निवासी सारी गांव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह सुबह पाबौ से माल उतारकर कोटद्वार पहुंचा था। थकान उतारने के लिए उसने बाजार में शराब पी। उसके बाद खाली ट्रक लेकर अपने दुर्गापुरी स्थित किराए के घर पर जा रहा था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें