फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 23 जुलाई को चेन्नई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसका पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार से एबीवीपी के इस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को छात्र नेता सौरभ पांडेय के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़े छात्र एकत्र हुए। उन्होंने एबीवीपी का पुतला फूंका। इस अवसर पर छात्रों ने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक महिला के साथ महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है। वहीं उनके संगठन एबीवीपी का एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक महिला के साथ की गई अश्लील हरकत की वीडियो वायरल हो रही है। बावजूद इसके इस पदाधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस अवसर पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष भाष्कर प्रजापति, सौरव पांडेय, नरेश कोटनाला, जावेद, पवन रावत, अभिषेक, ऋषभ, संदीप कुमार, अवनीश, मनोज, राजा आर्य व बॉबी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें