फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड देते समय ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
कोटद्वार नजीबाबाद के बीच जाफराबाद में सड़क से नीचे गड्ढ़े में पलटा ट्रक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राजस्थान से जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक लोहे की फैक्ट्री के लिए कैमिकल पाउडर लेकर आ रहा एक ट्रक का स्टेरिंग फेल होने के कारण सड़क से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात एक ट्रक राजस्थान से लोहे की फैक्ट्री के लिए कैमिकल पाउडर लेकर कोटद्वार आ रहा था। जैसे ही वह जाफरा के निकट पहुंचा, तो एक अन्य वाहन को साइड देते समय उसका स्टेरिंग फैल हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ तोड़ता हुआ लगभग 25 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक से चालक कन्हैया व क्लीनर ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें