फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमसौड़ क्षेत्र में घुसा हाथी, चौपट की फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ गांव में हाथी ने किसानों की धान और मंडुवे की पौध नष्ट कर दी है। काश्तकारों ने वन विभाग से हाथी, सुअर समेत अन्य जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्र में आने से रोकने और काश्तकारों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

आमसौड़ गांव में शनिवार रात तीन बजे एक हाथी घुस गया। हाथी ने काश्तकार इंद्रमोहन जुयाल की रोपी हुई धान और मंडुवे की पौध को नष्ट कर डाला। साथ ही आम, अमरूद और भीमल के पेड़ भी तोड़ डाले। स्थानीय राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बुद्धि सिंह आदि काश्तकारों का कहना है कि हाथी और अन्य जंगली जानवर प्रतिवर्ष उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। वे वन विभाग से उनकी फसलों की सुरक्षा की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें हर साल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि काश्तकारों की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके। इस संबंध में अधीनस्थ कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें