फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के शहीद सूबेदार बीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल में पीएम मोदी की पहल पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद सीमा सुरक्षा बल के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ के 60वीं बटालियन के शहीद सूबेदार बीर सिंह को छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद सूबेदार बीर सिंह ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। इस अवसर पर बीएसएफ के बटालियन कमांडर ने शहीदों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में जीआईसी जयहरीखाल में कार्यक्रम आयोजित कर बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर बीर सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। बताया कि 13 नवंबर 1993 को वीर सिंह जम्मू कश्मीर के टकनबारी गांव में ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस अदम्य साहस, वीरताए बलिदान को देखते हुए उनकी वीरता और पराक्रम के लिए इस वीर को मरणोपरांत वीरता पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया था। बीएसएफ के इस जांबाज के योगदान को याद करते हुए विद्यालय में आयोजित समारोह में इस वीर का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी भुवनेश्वरी देवी, उनका पुत्र यशपाल सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रमोहन नेगी, बीएसएफ अधिकारी जयपाल सिंह और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें