फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया और ऐतिहासिक निर्णय लिए। लौहपुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत में बिखरी रियासतों को एक सूत्र मेें बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, सूर्यमणि, महावीर रावत, हेमचंद्र पंवार, तेजपाल पटवाल और बलबीर सिंह रावत मौजूद रहे।
वहीं थराली में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीतम सिंह, सुशील रावत, देवी जोशी, सुरपाल सिंह, विनोद रावत, उमेश पुरोहित, संदीप रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें