कोटद्वार। जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता वीर शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस पर उनके पैतृक गांव बीरोंखाल ब्लाक के बाड़ियों (दुुनाव) में राजकीय मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने शहीद बाबा जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
सर्वप्रथम पैतृक घर से बाबा जसवंत सिंह की डोली सैन्य बैंड की धुन के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाई गई। यहां मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट बिग्रेडियर विनोद नेगी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा जसवंत सिंह का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ी का हमेशा मार्गदर्शन करेगा। कहा कि क्षेत्र के सेवारत और पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धुमाकोट में सीएसडी कैंटीन खोली जा रही है।
इस मौके पर संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और लोक गायक संजय रावत और साथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने पोस्तो का छुमा मेरी भाग्यानी बौ...., पौड़ी की बांद च...., ब्वारी लाण नेपाल की... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। मनीष लखेड़ा ने कांधि मा बंदूक छिन, जिदंगी च हाथ मा..., रूड़ी बौ..., लोक गायिका मीरा नेगी ने फ्योली जवान ह्वै गै..., मुल, मुल कैकू हैंसणी छै तू... आदि गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। की-बोर्ड पर मास्टर सुनील राणा, ढोलक पर पुनीत थापा, ऑक्टो पैड पर आयुष कुकरेती, हुड़के पर ऋषि ध्यानी ने संगत दी।
कार्यक्रम में बिग्रेडियर विनोद नेगी की पत्नी रेखा नेगी, जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप रावत, महासचिव दिलीप ध्यानी, उपाध्यक्ष प्रदीप खनसूली, कोषाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी, प्रवीन शर्मा, रघुवीर सिंह रावत, अविनाश पोखरियाल, दुनाव मंदिर के अध्यक्ष एवं जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य प्रेम सिंह नेगी, अंजी पोखरियाल, दीपू पोखरियाल, भाजयुमो दुनाव मंडल अध्यक्ष दिनकर पोखरियाल, शंभू प्रसाद पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
.
शहीद बाबा को श्रद्धांजलि देकर संवाद किया
नैनीडांडा। जसवंत गढ़ जिला संघर्ष समिति की ओर से शहीद बाबा जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला निर्माण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत लोगों से संवाद भी किया गया। इस मौके पर कर्नल रामरतन सिंह नेगी (से.नि.), कर्नल राज दर्शन रावत (से.नि.), विनोद तिवारी, रामप्रसाद ध्यानी, जोगेश्वर प्रसाद ध्यानी, आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।