फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मसूरी और खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। महानगर इकाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मसूरी और खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।



कोटद्वार महानगर कांग्रेस कार्यालय गोखले मार्ग में खटीमा और मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य निर्माण आंदोलन में 1994 को हुए खटीमा और मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीद आंदोलनकारियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत और गणेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, दिनेश रावत, दिलबर प्रताप सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल और राजे सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें