फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

सार

हाईवे के पास गदेरे में मृत मिले गोविंदनगर के तीन बच्चों की आत्मिक शांति के लिए स्थानीय लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला।लोगों ने झंडाचौक पर नम आंखों से बच्चों को श्रद्धांजलि दी।झंडाचौक पहुंचने पर लोगों ने तीनों मृत बच्चों के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन
कोटद्वार के झंडाचौक पर गोविंदनगर के मृतक बच्चों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे के पास गदेरे में मृत मिले गोविंदनगर के तीन बच्चों की आत्मिक शांति के लिए स्थानीय लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने झंडाचौक पर नम आंखों से बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार देर शाम स्थानीय लोग हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने हाथ में जलती हुई मोमबत्ती और बच्चों की फोटो के साथ झंडाचौक तक कैंडल मार्च निकाला। झंडाचौक पहुंचने पर लोगों ने तीनों मृत बच्चों के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने घटना पर दु:ख जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ मृतक बच्चों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें