फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाईवे पर गिरा पेड़, आधे घंटे ठप रही भारी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार व दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास पहाड़ से पेड़ गिरने से करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएच धुमाकोट के श्रमिकों ने पेड़ काटकर हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया। दुगड्डा चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान तेज हवा के साथ क्षेत्र में बारिश हुई। तेज हवा चलने के कारण पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार व दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास एक पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएच धुमाकोट ने पेड़ काटकर हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें