फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नौकरों व किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 24 मकान मालिकों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नौकरों व किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 24 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये का चालान कर न्यायालय को भेजे हैं।कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस की ओर से जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों और ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किए गए। पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराने की अपील करने के बावजूद भी जिन मकान मालिकों द्वारा अभी तक सत्यापन नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ऐसे 24 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये का चालान न्यायालय को भेजा है। उन्होंने मकान मालिकों, प्रतिष्ठानों, होटल एवं ढाबा संचालकों से किरायेदारों और नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें