फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें : पीने का पानी अपने साथ लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पारा 40 के पार पहुंच चुका है। चंद मिनटों में ही पानी की जरूरत महसूस हो रही है। रेल प्रशासन को इससे कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा। दरअसल, रेलवे स्टेशन का नलकूप रेलकर्मी अपनी सुविधा के हिसाब से चला रहे हैं और ओवरहेड टैंक में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में रेल यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन स्टेशन पर पर्यटन केंद्रों, पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए दूर-दूर से लोग ट्रेनों से यहां पहुंचते हैं। ग्रीष्म अवकाश में सैर-सपाटे के लिए निकलने वाले लोगों को आजकल रेलवे स्टेशन पर पानी नहीं मिल रहा है। प्लेटफाॅर्म पर लगी ठंडे पानी की मशीन शोपीस बनी है। रविवार सुबह 9:30 से 10:05 बजे तक और दोपहर 12:15 से 12:55 बजे तक चार पैसेंजर ट्रेनों के आवागमन के दौरान प्लेटफाॅर्म पर पानी नहीं था। यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कुछ यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर नाराजगी जताते हुए शिकायत की, जबकि ज्यादातर रेलवे को कोसते हुए वापस ट्रेन में बैठ गए।
ट्रेन के नजीबाबाद से कोटद्वार पहुंचने का समय

सुबह 9:35 बजे, दोपहर 12:25 बजे, दोपहर 1:50 बजे, शाम 6:15 बजे



ट्रेन के कोटद्वार से नजीबाबाद के लिए चलने का समय

सुबह 10:05 बजे, दोपहर 12:55 बजे, अपराह्न 3:35 बजे, शाम 6:45 बजे



नलकूप से डायरेक्ट पानी की आपूर्ति का समय

सुबह 6 से 7 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे, शाम 6 से रात 8 बजे



- बोले यात्री

- पौराणिक और ऐतिहासिक नगरी कोटद्वार के रेलवे स्टेशन पर पानी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। - राकेश बहुगुणा



- घर से पानी लेकर चला था, लेकिन गर्मी अधिक होने पर पानी खत्म हो गया। कोटद्वार से प्यासा ही लौटना पड़ा। - चेतन शर्मा

.



- बोले स्टेशन अधीक्षक

ओवरहेड टैंक में पानी भर जाए तो काफी हद तक समस्या हल हो सकती है। डायरेक्ट नलकूप से जलापूर्ति हो रही है। उसका समय भी निर्धारित है। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आईओडब्लू विभाग से शिकायत कर रखी है। -मनोज रावत, स्टेशन अधीक्षक, कोटद्वार
विज्ञापन




पानी की समस्या से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि यह काम रेलवे के बिजली विभाग का है। फिर भी यात्री हित में इसमें तत्काल सुधार कराया जाएगा। -पंकज शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नजीबाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें