फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गोदाम फुल होने से ट्रांसपोर्टर निंबूचौड़ में उतार रहे चावल

Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कोटे का राशन भाबर के निंबूचौड़ में एक निजी गोदाम में उतार दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम जीआर बिनवाल ने मामले की जांच शुरू की। राशन तो सरकारी पाया गया, लेकिन गोदाम निजी पाया गया। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि वे कुमाऊं मंडल से सरकारी राशन कोटद्वार के मालगोदाम के लिए लाए हैं। वहां जगह नहीं होने के कारण फिलहाल इसे निजी गोदामों में रखा जा रहा है। हालांकि ट्रांसपोर्टर इस बात का जवाब नहीं दे सके कि जब सरकारी गोदाम में जगह नहीं है तो राशन मंगवाया ही क्यों जा रहा है। एसडीएम ने फिलहाल उन्हें क्लीन चिट दे दी है। उधर, सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि जब तक उक्त राशन उनके गोदाम में नहीं पहुंचता, तब तक उसे सरकारी राशन नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि सरकारी गोदाम में जगह न होने के कारण ट्रकों को लाइन पर कई दिन खड़ा रखना पड़ रहा है। ट्रकों के भाड़े का नुकसान रोकने के लिए कुमाऊं के चावल मिल मालिकों और ट्रक मालिकों ने निंबूचौड़ में निजी गोदाम किराए पर ले रखे हैं, जहां सैकड़ों बोरे चावल के भंडारण किए जा रहे हैं,  जिसे बाद में वहां से मालगोदाम रोड स्थित एसएमआई गोदाम लाया जाता है। एसडीएम ने कहा कि इसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। फिर भी सरकारी राशन को निजी गोदामों में रखने की नौबत क्यों आ रही है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें