फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिलखेत के आसमान में प्रशिक्षुओं ने भरी उड़ान

Sat, 10 Oct 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। नयारघाटी के बिलखेत में आयोजित 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर के दसवें दिन शनिवार को भी प्रशिक्षुओं ने आसमान में दर्जनों उड़ानें भरीं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से आयोजित शिविर में प्रशिक्षणार्थी पैराग्लाइडिंग का अभ्यास करने के साथ ही इसकी बारीकियां भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

यूटीडीबी के पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ बलवंत कपकोटी के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षु ढाढूखाल से टेकऑफ कर बिलखेत के समीप स्थित मैदान में लैंडिंग कर रहे हैं। शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं में पैराग्लाइडिंग के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, आसमान में उड़ते पैरा ग्लाइडरों को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी जुट रही है। शिविर से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें