फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए यातायात नियम

विज्ञापन
जीआईसी बल्ली में आयोजित पुलिस की कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
धाड़ क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज बल्ली में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यशाला में पुलिस के विशेषज्ञों ने छात्राओं को कानून, साइबर क्राइम, बाल अपराध, यौन शोषण, ट्रैफिक नियमों आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला का प्रधानाचार्य अजय रावत ने शुभारंभ किया। यूनिट प्रभारी रणवीर चंद्र लिंगवाल, वरिष्ठ आरक्षी नरेश नौटियाल और आरक्षी मुकेश कुमार ने मानव तस्करी की रोकथाम व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि मानव तस्करी एक वैश्विक समस्या है। इसे रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से किसी भी आपराधिक षड्यंत्र या असामाजिक गतिविधियों का अंदेशा होते ही तत्काल 108, 112, और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। संचालन एनएसएस प्रभारी युगजीत चंद्र सेमवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें