फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक खराब होने से ढाई घंटे ठप रहा यातायात

Mon, 06 Apr 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसे लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच सोमवार को सुबह एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई और वहां लंबा जाम लग गया। जाम लगने से मुसाफिर करीब ढाई घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को सुबह करीब नौ बजे डबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच हाईवे पर ट्रक अचानक खड़ा हो गया। ड्राइवर ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद स्थानीय लोग वहां एकत्रित हुए और खराब ट्रक को धक्का देकर किसी तरह सड़क किनारे खड़ा किया गया। ऐसा करने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वहां पर वाहनों का लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। मार्ग सिंगल लेन होने के कारण अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। जिस कारण सफर करने वाले लोग फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शी आशुतोष उनियाल ने बताया कि करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से खराब ट्रक को साइड किया गया। इसके बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पाए। ढाई घंटे बाद वाहन को ठीक कर वहां से निकाला गया जिसके बाद हाईवे पर पूरी तरह वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें