धुमाकोट तहसील के अंतर्गत रौंदेड़ी छोटी गांव में एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर स्वामी ने रिखणीखाल थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिखणीखाल थाना प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि रौंदेड़ी छोटी गांव निवासी मनवर सिंह ने कोतवाली में उसके ट्रैक्टर के चोरी होने की तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। मंगलवार रात को किसी ने उसका ट्रैक्टर चुरा लिया है।