फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देश व तिरंगे के सम्मान में सर्वस्व बलिदान करने की ली शपथ, निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल/कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, रिखणीखाल की एनएसएस इकाई की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने देश एवं तिरंगा के सम्मान के लिए सर्वस्व बलिदान करने की शपथ ली। इस मौके पर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने झंडारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कहा कि स्वतंत्रता दिवस उत्सव का ही नहीं, बल्कि आजादी के नायकों के बलिदान, संघर्ष व दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिनके संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप ही हमें आजादी मिली है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती ने अगस्त क्रांति व स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय से रिखणीखाल बाजार तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें