फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिजली गिरने से शौचालय की छत, दीवार और पिट क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के लछमपुर पश्चिमी में बिजली गिरने से आवासीय भवन से सटे शौचालय की छत, दीवार और पिट धंसने से उसके ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


भवन स्वामी आशा देवी पत्नी स्व. रवींद्र सिंह भंडारी ने बताया कि बुधवार शाम पौने छह बजे के करीब तेज बौछार के साथ छत पर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ी पर लगे एंगिल के ऊपर बिजली गिरी। बारिश होने के कारण वह बाहर नहीं आए। इसके बाद पुन: नौ बजे के करीब बाहर तेज आवाज हुई। जिस पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो शौचालय के ऊपर सीढ़ी के लिए बना पिलर और शौचालय की छत और दीवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थीं। साथ ही शौचालय के पिट के दोनों चेंबर भी क्षतिग्रस्त थे और पिट से धुंआ निकल रहा था। घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया और रात को वह सो नहीं पाए। उन्होंने बताया कि घर में उनके बेटे समेत उनकी दो किरायेदार महिलाएं और उनके दो बच्चे रह रहे हैं। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कहा कि पिट के चेंबर के ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से बारिश होने की दशा में पिट में पानी भरने का खतरा भी बना हुआ है। सुबह मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। स्थानीय निवासी जेपी बहुखंडी, अमित कुकरेती, शशि विलास कुकरेती, गीता सिंह, सुमित्रा देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, पटवारी सर्किल हल्दूखाता के राजस्व उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने बताया कि लछमपुर पश्चिमी में एक घर के शौचालय में बिजली गिरने की सूचना मिली है। मौका मुआयना करने के बाद आपदा के मानकों के अनुसार मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें