फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कबड्डी में तीलू रौतेली औरर शतरंज में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन जीता

Sat, 11 Oct 2025 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूनिकस एकेडमी में जीवंत गतिविधि दिवस मनाया गया। शुरुआत क्विज प्रतियोगिता से हुई। कई रोमांचक राउंड के बाद वीरबाला तीलू रौतेली सदन विजयी रहा। इंटर हाउस कबड्डी में उत्साह नजर आया। इसके फाइनल में वीरबाला तीलू रौतेली सदन ने रोमांचक मुकाबले में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन को पराजित किया।
विज्ञापन

इंटर हाउस शतरंज के फाइनल में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन के रुद्रप्रताप सिंह ने वीरबाला तीलू रौतेली सदन के वेदांत बिष्ट को पराजित किया। प्रतियोगिताओं के साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मार्शल आर्ट सत्र का भी आयोजन किया गया।
वहीं, किंडरगार्टन वर्ग ने रेत के गड्ढे में खेल, मार्शल आर्ट अभ्यास, रोल प्ले, नृत्य और मिट्टी से आटा बनाने जैसे मांसपेशियों के व्यायाम से जुड़ी गतिविधियाें का आनंद लिया। इससे पहले स्कूल के निदेशक अभय ने अंतर्मन में छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए समय समय पर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। प्रधानाचार्य मान सिंह सुब्बा ने संस्था द्वारा विद्यार्थी के शैक्षिक, चारित्रिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें