फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रिखणीखाल के जुई गांव में फिर धमका बाघ, ट्रैंकुलाइज टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लॉक के जुई गांव में एक बाघ अचानक आ धमका। बाघ देखते ही ग्रामीण बच्चों को लेकर घरों की ओर भागे। इस दौरान बाघ ने एक बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने गांव में ट्रैंकुलाइज टीम तैनात कर दी है।
विज्ञापन


जुई के प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि कई दिन बाद शनिवार देर शाम को बाघ अचानक जुई गांव में आ धमका। बाघ दिखते ही लोग और बच्चे आंगन व आसपास से दौड़कर घरों में दुबक गए। रातभर बारिश होने के कारण रविवार को बाघ झाड़ियों में दुबक गया। सूचना पर पहुंची आठ वन कर्मियों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया। वन विभाग ने पहले वाली ट्रैंकुलाइज टीम को गांव में तैनात कर दिया है जिसमें नैनीताल चिड़ियाघर के डाॅ. हिमांशु पांगती और डाॅ. आरएस उनियाल शामिल हैं। वन विभाग के रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ट्रैंकुलाइज टीम मुस्तैद है। बारिश के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए डल्ला और गाडियूंपुल में पिंजरे लगाए गए हैं। कई जगह पर ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं जिससे उसकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें