फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक में कोटद्वार से रेल सेवाओं का विस्तार न होने पर और नगर निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों पर कर लगाए जाने पर रोष जताया गया। इस मौके पर कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमणकाल के दौरान मसूरी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था जबकि हावड़ा का कोच 2017 से बंद है। लोगों को दोनों ट्रेनों से जाने के लिए नजीबाबाद जाना पड़ता है लेकिन रात के समय कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच आवाजाही की सुविधा न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगारिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी ने बताया कि रेल सेवाओं के विस्तार के लिए गढ़वाल सांसद, विधानसभा अध्यक्ष और वन मंत्री के साथ संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपे गए। विगत दो मई को रेल रोको आंदोलन भी किया गया। शीघ्र ही विभिन्न संगठनों की बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में नागरिक मंच के संरक्षक पूरण सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, एसएन नौटियाल, विनोद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विजय माहेश्वरी, प्रवेश नवानी, देवव्रत काला, राजेंद्र कोटनाला और हर्षवर्द्धन ध्यानी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव अतुल भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें