फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डाल्यूंगाज में दिखी बाघ की मूवमेंट, केटीआर की टीम पहुंची

Fri, 12 Dec 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की टीम भी कर रही गश्त, बाघ की मूवमेंट पर बनाए हुए हैं नजर
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमलेसा के तोक गांव डाल्यूंगाज में बुधवार को गुलदार की मूवमेंट दिखाई दी। सूचना पर प्लेन रेंज के रेंजर अमोल इष्टवाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में दोबारा बाघ की मूवमेंट दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। केटीआर से सटे गांवों में बाघ और गुलदार की सक्रियता को देखते हुए लैंसडौन वन प्रभाग भी अलर्ट मोड पर है। शिवालिक वृत्त के वन संरक्षक राजीव धीमान और लैंसडौन के डीएफओ जीवन मोहन भी क्षेत्र में जमे हुए हैं।
ग्राम पंचायत अमलेसा के तोक गांव डाल्यूंगाज में विगत पांच दिसंबर को पशुओं के लिए चारापत्ती काट रही महिला उर्मिला देवी (60) पर बाघ ने हमलाकर मार डाला था। घटना के बाद टाइगर ने अपनी लोकेशन बदल ली। 10 दिसंबर को बाघ की मूवमेंट पहले ग्रामसभा सेंधी के गुणेथा गांव में देखी गई।
विज्ञापन

बाघ के हमले में एक महिला बाल-बाल बची। इसके बाद बाघ की मूवमेंट जोगटा गांव के निकट फुलणसैंण में दिखाई दी। वन विभाग की टीम ने टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने पूरा क्षेत्र खंगाल डाला लेकिन कहीं भी बाघ की मूवमेंट नजर नहीं आई।
शुक्रवार को बाघ की मूवमेंट डाल्यूंगाज में पुन: उसी स्थान पर देखी गई जहां पर बाघ ने उर्मिला देवी को मारा था। सूचना मिलने पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग के प्लेन रेंज के रेंजर के नेतृत्व में लैंसडौन वन प्रभाग व कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने क्षेत्र में निगरानी के लिए सशस्त्र वनकर्मियों को तैनात कर टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कार्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में ट्रैंकुलाइज, एसओजी व रेस्क्यू टीम ने भी गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


नैनीडांडा के किनाथखाल में स्कूल के शौचालय के पास धमका भालू, दहशत
धुमाकोट। नैनीडाडा विकासखंड के जनता इंटर कॉलेज किनाथखाल, जूनियर हाईस्कूल किनाथखाल व प्राथमिक विद्यालय किनाथखाल के आसपास दो भालुओं की धमक से दहशत बनी है। बृहस्पतिवार दिन में दो भालू दिखने से बच्चों में अफरातफरी मच गई। बच्चों ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण अरविंद सिंह नेगी ने बताया कि बच्चों को किनाथ रिंगल्टा वाले रास्ते पर शाम को चार बजे फिर से दो भालू दिखाई दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी ने बताया कि स्कूलों के आसपास वन्यजीवों की धमक से दहशत बनी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें