फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में घायल हाथी का बच्चा पहाड़ी से गिरा, मौत

Tue, 27 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
हाथ्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में एक हाथी के बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में शिशु हाथी के पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। एक दिन बाद वन कर्मियों ने शिशु हाथी का पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया है।       
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को कोटद्वार रेंज के लालपानी बीट की कक्ष संख्या एक पर गश्त के दौरान ग्रामीणों ने वन कर्मियों को हाथी के बच्चे के गिरे होने की सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथी के बच्चे के करीब कई हाथियों को देखकर वन कर्मी शिशु हाथी के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वन कर्मियों ने कई बार हवाई फायरिंग भी की, लेकिन हाथी बच्चे के पास से नहीं हिले। इसके एक दिन बाद मंगलवार को सुबह फिर वन कर्मी लालपानी बीट के कक्ष संख्या एक में पहुंचे। उन्होंने झाड़ियों के बीच हाथी के बच्चे को मृत अवस्था में पाया।       
कोटद्वार के एसडीओ जीसी बेलवाल ने बताया कि शिशु हाथी करीब डेढ़ वर्ष का था। उसके पांव और शरीर पर टाइगर ने वार किया था। शिशु हाथी चल नहीं पा रहा था और पहाड़ी से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें