उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गढ़वाल मंडल में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। पौड़ी जिले के जीआईसी सेंधीखाल में नकल करते पकड़े गए तीनों विद्यार्थी प्राइवेट हैं।
पहले दिन इंटरमीडिएट की हिंदी प्रश्नपत्र परीक्षा संपन्न हुई। शहर के जीआईसी, जीजीआईसी समेत सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में बने मंडलीय कंट्रोल रूम के अनुसार परीक्षा के पहले दिन पौड़ी जिले के जीआईसी सेंधीखाल में तीन प्राइवेट परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।