फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामूहिक लोकनृत्य में तीन स्कूलों ने बाजी मारी

Sun, 28 Dec 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से नववर्ष मेले के तीसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया।
विज्ञापन

संयोजक बीना रावत की देखरेख में हुई सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में जीपीएस राजकीय पब्लिक स्कूल, जूनियर वर्ग में हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी और सीनियर वर्ग में जेपी इंटर काॅलेज अव्वल रहा। संयोजक मनीष अग्रवाल की देखरेख में हुई स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्यम रावत, प्रभर अग्रवाल, ओजस धूलिया, सीनियर वर्ग में प्रिंस भंडारी, अंश गुप्ता, हिमांशु, पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनामिका तिवारी, शिखिल पटवाल, इकरा, जूनियर वर्ग में आद्या धारीवाल, अदिति बडोला, आरुषि जदली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

संयोजक सचिन गोयल की देखरेख में हुई शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सीनियर वर्ग में आयुष बुड़ाकोटी प्रथम, दीपक द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में आशीष सिंह नेगी व दिव्यांशु बेबनी क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। मेले में रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डाॅ. जेपी ध्यानी, सुमन कोटनाला, प्रमोद रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें