फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अब रिहायशी इलाकों में दिखाई दे रहा है गुलदार, दहशत

Sun, 28 Dec 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन नगर के आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने कोई अनहोनी होने से पहले ही वन विभाग से बचाव के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के निकट खड़े थे। तभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर जा रहे मार्ग से गुलदार तेजी से निकलकर मुख्य सड़क से नीचे की तरफ स्थित घर के निकट चला गया। तहसील मार्ग निवासी अनूप जोशी ने बताया कि चार दिन से उसके मकान के सामने एक टीले पर गुलदार शाम छह बजे के आसपास दिख रहा है। वहीं, डाकघर के निकट के गदेरे में भी रात 10 बजे के बाद गुलदार के दिखने की क्षेत्र में चर्चा है। लैंसडौन रेंज के रेंज अधिकारी राकेश चंद्र शाह ने बताया कि वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें