आयुक्त गढ़वाल मंडल और जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार विकास अवस्थी ने नगर पालिका दुगड्डा में निर्माण कार्यों में हुई वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि सुभाष बाजार दुगड्डा निवासी गिरीश चंद्र गौड़ ने जिलाधिकारी और आयुक्त गढ़वाल मंडल को शिकायती पत्र भेजकर नगर पालिका दुगड्डा में कराए गए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए थे। मामले में दोनों ही अधिकारियों की ओर से तहसीलदार को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति में नायब तहसीलदार कोटद्वार, सहायक कोषाधिकारी कोटद्वार और आरडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है।