फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन छात्राओं को संयुक्त रूप से मिली एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Thu, 20 Nov 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर गवाणी में तीन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए पंडित विलोचन प्रसाद नवानी स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के प्राचार्य प्रो. एमडी कुशवाहा ने कहा कि प्रतिभा प्रोत्साहन के इन प्रयासों से पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। भलु लगदू संस्था के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल ने ग्राम बचाओ, ग्राम बसाओ अभियान को सहयोग व समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि विश्वविद्यालय भरसार की छात्रा कशिश, निधि, कृषि महाविद्यालय चिरबटिया रुद्रप्रयाग की छात्रा खुशी को प्रशस्तिपत्र एवं आईआईटी कानपुर के सेवानिवृत्त प्रो. राजेंद्र प्रसाद नवानी के सहयोग से संयुक्त रूप से एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने की। संचालन आचार्य अशोक सुंद्रियाल ने किया। महिला मंगल दल गवाणी की महिलाओं ने थड्या व चौंफला की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधान रेखा नवानी, इंटर कॉलेज कुटियाखाल के प्रधानाचार्य विजयानंद लिंगवाल, रघुवीर सिंह रावत, सीआरसी गवाणी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह रावत, अनुसूया प्रसाद नवानी, संजय नवानी, सर्वजीत भंडारी, नरेंद्र सिंह गुसाईं, कविता नवानी, विनोद गौनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें