IIवसंत पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। बताया कि महोत्सव 25 से 27 जनवरी तक होगा। महोत्सव में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सुरों का जादू बिखेरेंगे।
I
I
I
Iसमिति अध्यक्ष मंजुल डबराल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 25 जनवरी को जीआईसी कोटद्वार से मालवीय उद्यान तक स्कूली छात्र मार्च पास्ट निकालेंगे जिसकी सलामी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी लेंगी। 26 जनवरी को मेला स्थल पर प्रात: 10:00 बजे मां सरस्वती का पूजन होगा। इसके बाद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 27 जनवरी को सुबह 8:00 बजे दुर्गापुर से मेलास्थल, कण्वाश्रम तक क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल बिष्ट और लोकगायिका मीना राणा अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। बैठक में समिति के सचिव सौरभ रावत, पार्षद मनीष भट्ट, राज गौरव नौटियाल, मोहित कंडवाल, प्रकाश बलोधी और सौरभ नौडियाल आदि मौजूद रहे। I