फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पेटी अंग्रेजी शराब समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आबकारी विभाग की टीम ने सतपुली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। बुधवार रात को मुखबिर की सूचना पर सतुपली बाजार, थल्दा, दुधारखाल, बंदूण, बबीना में संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। मामले में बंदूण निवासी दिनेश सिंह, बौंसाल निवासी सतेंद्र सिंह, सतपुली बाजार निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में विकास रावत, विकास नैथानी व नागेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें