फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नकली आभूषण असली बताकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से छह लाख की नकदी और चार सोने की चेन बरामद
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस ने ज्वैलर्स को विश्वास में लेकर नकली सोने के आभूषणों के बदले असली जेवर और नकदी ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख नकद और चार चेन बरामद की। गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
19 जुलाई को जौनपुर निवासी ज्वैलर्स विभाष अग्रवाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि छह जुलाई को रघुवीर साथी के साथ दुकान में पहुंचा और बेटी की शादी के लिए कुछ सोने के आभूषण देकर बदले में तैयार आभूषण और आठ लाख नकद ले गया। बाद में जांच में पता चला कि दिए गए आभूषण नकली थे। संपर्क करने पर आरोपी का मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित टीमों ने जांच की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार से राजस्थान के अलवर निवासी रघुवीर नायक, विक्रम भोपा और बलवीर नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी नीरज निवासी अलवर (राजस्थान) की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें